We are constantly expanding the range of services offered, taking care of children of all ages.

नानी माँ ने मुझे वीडियो कॉल किया है,
वीडियो कॉल पे बहुत दुलार दिया है।
नानी माँ ने मुझे है बुलाया , गाँव आने को,
गाँव आकर गर्मी की छुट्टी बिताने को।
नानी माँ ने मुझे वीडियो कॉल किया है,
वीडियो कॉल पर आम का बगीचा दिखाया है।
झूले हैं लगवाए उन्होंने मुझे झुलाने को,
मीठे आम तुड़वाए हैं मुझे खिलाने को।
आमों का बगीचा उनका बहुत बड़ा है,
मीठे आम देखकर मेरा जी ललचाया है।
नानी माँ ने मुझे वीडियो कॉल किया है,
वीडियो कॉल में गाँव की नदी दिखाई है।
नानी माँ ने मुझे बुलाया है,
नदी में नहाने को,
गर्मी की छुट्टी सारी गाँव में बिताने को।
नानी माँ ने मुझे वीडियो कॉल किया है,
वीडियो कॉल पे मामा जी का ट्रैक्टर दिखाया है।
नानी माँ ने मुझे है बुलाया गाँव आने को,
गाँव आकर मामा जी के ट्रैक्टर पर
खेतों की सैर करने को।
मम्मा अब जल्दी से बैग पैक करो,
बैग पैक कर गर्मी की छुट्टी बिताने
नानी घर चलो।
बैग पैक कर गर्मी की छुट्टी बिताने
नानी घर चलो।
नानी माँ ने मुझे वीडियो कॉल किया है,
वीडियो कॉल पे मुझे गाँव बुलाया है।