School me jadugar ayaaa

स्कूल में जादूगर आया ..
स्कूल में जादूगर आया …
हम बच्चों को खूब हँसाया,
हम बच्चों को खूब हँसाया।

साथ में खरगोश, कबूतर, चूहा लाया ..

जादूगर आया, जादूगर आया,
हम बच्चों को खूब हँसाया!
हँसी-खुशी का मेला लाया,
सबका दिल उसने बहलाया!

सबसे पहला जादू उसने दिखाया
Apna मैज़िक वण्ड घुमाया
अपना मैज़िक वाण्ड घूमाया

चुटकी बजाते ही हाथ में उसके फूल आया!
फूल उसने जब मैम को दिया,
मैम ने मुस्कुराकर “थैंक यू” कह दिया.

फिर उसने मुझे बुलाया,
बैग में कबूतर छुपाया,
जब मैंने बैग को खोला,
अरे! कबूतर तो था ही नहीं भला!

उसने फिर खरगोश निकाला और उसको गाजर खिलाया,
गज़ब का देखो जादू दिखाया!
गाजर खाते ही खरगोश चूहा बन गया,
देखकर ये सब, हर कोई दंग हो गया!

फिर जादूगर ने दिखाई एक आख़िरी ट्रिक,
घुमाई छड़ी और “गिली-गिली” बोला क्विक!
ऊपर से चॉकलेट की बारिश होने लगी,
हम बच्चों की तो मजा आ गया देख कर ये ट्रिक …

सबने उठाया, सबने खाया,
जादूगर ने कमाल दिखाया!

स्कूल में जादूगर आया,
जादूगर आया, जादूगर आया!

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *