We are constantly expanding the range of services offered, taking care of children of all ages.

सबसे प्यारी बिटिया हमारी,
लाडो रानी है,
लाडो रानी है।
हवा सी चंचल,
फूल सी इठलाती,
हर पल तुम मुस्काती हो,
हर पल तुम मुस्काती हो।
मेरा दिल खुशी से भर जाता,
जब तुम गाना गाती हो,
तुतली सी आवाज़ में “मम्मा” मुझे बुलाती हो।
करती हो शरारत,
और फिर छुप जाती हो,
मुझको सब मिल जाता है,
जब तुम मुझे गले लगाती हो
ऑफिस से जब घर आती हूँ,
मुझे हँसाती हो,
मुझको सब मिल जाता है,
जब तुम मुझको गले लगाती हो
नन्हे-नन्हे कदमों से,
घर में रौशनी लाती हो,
कभी गुड़िया बन जाती,
कभी रानी कहलाती हो,
जब तुम सोती मेरी गोद में,
चाँद भी शरमाता है,
तुम्हारा मासूम चेहरा देख कर मेरा मन इठलाता है
सबसे प्यारी बिटिया हमारी,
लाडो रानी है,
लाडो रानी है